बीकानेर अब राज्य के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों की पहली कक्षा में 6 से 7 वर्ष के बच्चों को ही मिलेगा प्रवेश।
इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने राज्य सरकार के निर्देशों के बाद आदेश जारी किए है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि आरटीई दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकीय तथा गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 6-7 वर्ष आयु वर्ग के बालक ही पात्र होंगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी माध्यमिक और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षा 1 में होने वाले समस्त प्रवेश इसी आयु वर्ग के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं।
Author: Aawaj 24 News


