best news portal development company in india

उज्जैन कांड के आरोपी के पिता का आया बयान, कहा- पुलिस ने उसे पकड़ा क्यों-सीधे गोली…।

उज्जैन में दरिंदगी।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
उज्जैन में दरिंदगी का मुख्य आरोपी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑटो चालक ने अपने ऑटो के अंदर सबूतों व ऑटो के नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। अब इस मामले में आरोपी भरत सोनी के पिता का भी बयान सामने आ गया है।

क्या बोले पिता?


नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी भरत सोनी के पिता ने कहा कि आरोपी को जीने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उसे पकड़ना नहीं चाहिए था बल्कि गोली मार देना था। पिता ने आरोपी की मां को समझाया कि हमारा लड़का मर गया हमारे लिए। उन्होंने बताया कि हमारे घर के अंदर भी दो बहू हैं। वह उनके साथ भी गंदा काम कर सकता था। उसने बहुत गंदा काम किया है। 

घर में गम का माहौल

आरोपी के पिता ने बताया कि उन्हें बहुत शर्म आ रही है। उनके बेटे ने बहुत खराब काम किया और उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि उनके एक बेटे की मौत हो गई थी। ऑटो की किस्त भरनी थी, इस कारण उन्होंने आरोपी भरत को ऑटो चलाने को कहा था। उन्होंने कहा- “दुख तो बहुत है मैं क्या करूं मैं तो मर जाऊंगा। मेरी औरत क्या करेगी, वह भी मर जाएगी। हमको घर के बाहर बैठने में शर्म आ रही है”। 

बचने के लिए की चालाकी

आरोपी के पिता ने उसकी मां को समझाया है कि वो उसे अपना बेटा ना कहे। वह उनके लिए मर चुका है। उन्होंने बताया कि ऑटो के पीछे छोटे भाई अर्जुन का नाम लिखा था। इस कारण आरोपी ने बचने के लिए उसके ऊपर पोस्टर चिपका दिया था। आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें अगर ये मामला पता होता तो वह खुद ही पुलिस को बुलाकर आरोपी को बंद करवा देते। 

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी शोरूम में सूट-बूट पहनकर घुसे बदमाश, फिर बंदूक दिखाकर की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ये भी पढ़ें- मराठी होने की वजह से पंकजा मुंडे को मुंबई में नहीं मिला घर? BJP नेता ने किया बड़ा दावा

Latest India News

Source link

Author:

Leave a Comment

Read More

1
आपका वोट

2024 मे आप किसे प्रधानमंत्री के रूप मे देखना चाहते है?

best news portal development company in india

READ MORE